Uncategorized

डॉ.बोधीराम साहू प्रेरणा सम्मान से सम्मानित

जांजगीर।श्री हरि लीला ट्रस्ट द्वारा ड्रीम प्वाइंट में सफलता संकल्प उत्सव अंतर्गत  सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष  लीलाधर सुल्तानिया,सचिव  अमर सुल्तानिया, व्यास कश्यप विधायक जांजगीर..चांपा,राघवेंद्र सिंह विधायक अकलतरा, नारायण चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधान सभा,अंबेश जांगड़े पूर्व संसदीय सचिव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया,नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति रेखा देवा गढ़वाल,समाज सेवी रवि पांडे सहित मंचस्थ अतिथियों के कर कमलों से शिक्षा के क्षेत्र में राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक होने व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों पर प्रेरणा सम्मान 2025 से स्मृति चिन्ह,सम्मान पत्र से सम्मानित  किया गया।
इसके अलावा ये राज्य,राष्ट्रीय,अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लगभग 300 से भी अधिक सम्मानों से विभूषित हो चुके है।इनके सम्मानित होने पर राज्यपाल राष्ट्रपति शिक्षक कल्याण संघ के जिला संरक्षक रमाकांत पांडेय,परमेश्वर स्वर्णकार,कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल,श्रीमति जयंती दुबे,मोहन कौशिक,अमृतलाल साहू,देव कुमार सहित पुरस्कृत शिक्षक संघ के प्रसन्नता सहित प्रशंसकों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button