Uncategorized

प्राथमिक शाला कुटरा के शिक्षकों ने निभाई अनूठी परंपरा न्योता भोजन का किया आयोजन

शासन की एक महत्वपूर्ण योजना न्योता भोजन का आजकल अलग-अलग स्तरों पर आयोजन किया जा रहा है। जिलाधीश महोदय के निर्देशन अनुसार इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय को विद्यालय से जोड़ना है इसके साथ ही साथ इसका एक अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्य है बच्चों को एक दिन पौष्टिक भोजन प्रदान करना इसी कड़ी में जनपद प्राथमिक शाला कुटरा के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने मिलकर सामूहिक प्रयास से न्योता भोजन का आयोजन किया इस आयोजन के लिए सुबह से ही शिक्षक और शिक्षिकाएं प्रयासरत रहे। विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती प्रभावती राठौर जी ने कहा कि हम सब बच्चों को उनकी पसंद का भोजन कराना चाहते थे इसी दिशा में हमने आज सोमवार को न्योता भोजन का आयोजन किया। इस आयोजन में बच्चों ने बहुत बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई इसके साथ ही साथ शिक्षकों ने भी बहुत सहयोग प्रदान किया। जनपद प्राथमिक शाला की शिक्षिका श्रीमती ज्योति तिवारी मैडम जी ने बताया कि यह भोज बच्चों को हमसे जोड़ता है निश्चित रूप से शासन की यह सबसे अच्छी पहल मुझे लगती है।  श्रीमती रमेश कारके मैडम जी ने बताया कि आज मुझे बच्चों को न्योता भोजन में खाना खाते हुए देखकर ऐसा प्रतीत हुआ मानो मैं अपने घर में अपने बच्चों को स्वयं खाना खिला रही हूं। श्री लक्ष्मी प्रसाद देवांगन जी ने कहा इस प्रकार का आयोजन होते रहना चाहिए विद्यालय परिवार में सबके साथ मिलकर खाना मुझे रुचिकर महसूस हुआ। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटरा के व्याख्याता श्री उमेश चौबे जी ने कहा कि यह आयोजन हमको बच्चों से जोड़ने का सार्थक प्रयास लगता है। इस आयोजन के लिए प्राथमिक शाला के शिक्षक एवं शिक्षिका बधाई के पात्र हैं। न्योता भोजन के इस आयोजन में विद्यालय के प्रधान पाठिका  श्रीमती प्रभावती राठौर, श्रीमती रमेश कारके श्रीमती शांता प्रीति शर्मा श्री संतोष जगत,श्री लक्ष्मी प्रसाद देवांगन, कुमारी उत्तरा सूर्यवंशी, राधेलाल नामदेव, श्री हरि कृष्णा सोनी ,श्री उमेश चौबे श्री दौलतराम थवाइत माध्यमिक विद्यालय कुटरा  की  श्रीमती सुलोचना साहू मैडम,श्रीमती आशा साहू मैडम , श्रीमती सरोज सिंह सर्वे मैडम,विजय बंजारे  सर संकुल समन्वयक श्री देवेंद्र साहू जी श्रीमती संगीता सिंह श्रीमती काजल कहरा लोकपाल सिंह ,श्रीमती चंद्रावती मेडम जी नवीन प्राथमिक शाला से संगीता मैडम, लता मैडम, सुधा मैडम ,स्वीपर राजेश, मिथुन, स्व सहायता समूह अध्यक्ष एवम रसोइया सहित प्राथमिक और माध्यमिक शाला के बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button