डॉ.बोधीराम साहू को बेस्ट कोर कमेटी सम्मान मिला

जांजगीर।शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह का आयोजन वृंदावन हाल रायपुर में संस्थापक सयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन आस के सयो जकत्व में आयोजित हुआ।जिसमे विजय बघेल दुर्ग सांसद,ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण,डा. प्रकाश ठाकुर पूर्व संचालक रविशंकर विश्व विद्यालय रायपुर,छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री जागेश्वरी मेश्राम,परसराम साहू राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक सहित अतिथियों की उपस्थिति मे शिकसा के लिए बेहतर कार्य योजना, सराहनीय पहल पर डॉ. बोधीराम साहू को बेस्ट कोर कमेटी सम्मान से सम्मान पत्र,स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया है ।अकादमी के प्रति इनके कार्य प्रशंसनीय एवम नमनीय है,इस निमित्त इन्हें यह सम्मान दिया गया है । इनके अलावा ये राज्य,राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्यातीनाम सस्थानो से सम्मानित हो चुके है।इनके सम्मानित होने पर डा. शिवनारायण देवांगन आस,प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल,प्रदेश कोषाध्यक्ष महेत्तर देवांगन,प्रदेश संगठन मंत्री राधेश्याम कवर,जिलाध्यक्ष विजय प्रधान,डा .राघवेंद्र राठौर,रामलाल कोसले,रामविलास डाहरे,चुरावन तरुण सहित प्रशंसकों ने प्रसन्नता जाहिर की है।




