Uncategorized

डांडिया नृत्य भजन  का हुआ आयोजन

जांजगीर।जिला महिला पतंजलि योग समिति  द्वारा शारदा मंदिर परिसर में नवरात्रि के अवसर पर श्रीमति मनीषा गोपाल जिला महिला प्रभारी पतंजलि एवं पार्षद के नेतृत्व में  माता भजन व डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम संयोजक श्रीमति चमेली साहू जिला महा मंत्री  महिला पतंजलि समिति ने बताया कि नवरात्रि पर्व में माता की आराधना भक्ति भाव के साथ की जाती है,शारदा मंदिर में माता का भजन गायन कर सभी के सुख समृद्धि की कामना की गई। विशेष अवसर पर पतंजलि समिति के सदस्यों द्वारा विविध आयोजन किया जाता रहा है,उसी तारतम्य में  माता जस गीत व डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को दीपो से सजाया गया।
  इस दौरान  श्रीमती निशा मिश्रा,श्रीमती प्रतिमा साहू,श्रीमति संतोषी साहू,पूजा गुप्ता, श्रीमती ममता यादव, आशा दुबे, श्रीमति विभा उपाध्याय  ,श्रीमती जय भारती  ,श्रीमती दीप श्री साहू, श्रीमती सरोजनी साहू , श्रीमती नीता यादव, सहित अधिसंंख्य  उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button