राष्ट्रीय कार्यक्रमों व संस्थागत प्रसव का समीक्षा

जांजगीर-चाम्पा।कलेक्टर आकाश छिकारा आई.ए.एस. के मार्गदर्शन में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी गर्भवती माताओं को शत्-प्रतिशत संस्थागत प्रसव से लाभान्वित समय पर किये जाने के लिये जन जागरूकता किया जा रहा है 12 मार्च 2024 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनीडीह स्वास्थ्य-मितानिन अमला के समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया ने जानकारी दी कि शत्-प्रतिशत् गर्भवती माताओं का समय पर टीकाकरण, जांच, संस्थागत प्रसव तथा हाई रिस्क क्षेत्र के गर्भवती माताओं को सतत् निगरानी करते हुए समय पर शासकीय संस्थाओं में संस्थागत प्रसव से लाभान्वित करने के लिये एवं जच्चा-बच्चा को पौष्टिक आहार एवं स्वास्थ्य शिक्षा के साथ सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों के योजनाओं को समय पर आम नागरिकों तक लाभान्वित करने के लिये जानकारी दी गई।
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, डॉ. ए.के. जगत ने बैठक में बताया कि बीडीएम शासकीय चिकित्सालय चाम्पा में मूलभूत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है क्षेत्र के सभी गर्भवती माताओं को समय पर जांच, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव बीडीएम शासकीय चिकित्सालय चाम्पा में लाभान्वित करने के लिये जानकारी दी गई।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉॅ. अजम्बर सिंह ने जानकारी दी कि गर्भवती माताओं का समय पर जांच, टीका, संस्थागत प्रसव, जच्चा-बच्चा का पौष्टिक आहार समय पर हितग्राही को उपलब्ध कराने के लिये जानकारी दी गई।
श्री सुरेश कुमार बीपीएम, विकासखंड प्रशिक्षण अधिकारी श्री वीरेंद्र अहीर, श्री के के थवाईत, श्री एस.के. चंदन, श्री शत्रुघन ठाकुर, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एम.टी., मितानिन आदि उपस्थित थे।




