Uncategorized

पुरस्कृत शिक्षको ने कलेक्टर व डीईओ से रखी मांग

जांजगीर।जिला अवॉर्डी टीचर्स का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल व राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षको के 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर जन्मेजय महोबे व जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार भारद्वाज को सौपा। प्रतिनिधि मंडल में शामिल जिला संरक्षक रमाकांत पांडेय,जिलाध्यक्ष डॉ .बोधीराम साहू,कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती जयंती दुबे,जिला उपाध्यक्ष मोहन कौशिक
ने ज्ञापन सौपते हुए मांग रखा कि जिला व ब्लॉक स्तरीय शिक्षक  पुरस्कार चयन समति में 2 अवार्डी शिक्षकों को भी सदस्य के रूप में शामिल किया जावे।जिससे योग्य,कर्तव्यनिष्ठ व उत्कृष्ट शिक्षक का चयन हो सके।शिक्षा विभाग के अन्तर्गत शिक्षा गुणवत्ता सुधार व अन्य प्रकार की समिति गठित करते समय राज्यपाल,राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षको को भी सदस्य के रूप में शामिल रखा जावे।जिला अन्तर्गत राष्ट्र्पति व राज्यपाल पुरष्कृत शिक्षकों का नाम पट्टिका डीईओ व बीईओ कार्यालय में लगाई जावे। नाम पट्टिका कार्यालय के सूचना फलक में अंकित किये जाने संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर के आदेशों का भी हवाला दिया गया। इस सम्बन्ध में 2017 को तत्कालीन डीईओ द्वारा जारी की गई  आदेश की प्रति भी दी गयी। जिस पर डीईओ ने सूचना  फलक में नाम अंकित कराये जाने आश्वस्त किया।प्रतिनिधि मंडल ने आगे मांग रखते हुए कहा कि पिछले वर्ष गुरु पूर्णिमा के दिन जिले के उत्कृष्ट शिक्षको  का सम्मान कर अच्छी परम्परा की शुरुवात की गई थी।जिसे जारी रखने की माँग रखी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button