आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

(जिले के 21 ग्रामों में क्रियान्वित किया जाएगा आदि कर्मयोगी अभियान)
जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनजाति बाहुल्य ग्रामों में शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत जांजगीर चांपा के डीपीआरसी भवन में संपन्न हुआ।प्रशिक्षण में जिले के चार विकासखंड से 24 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के प्रथम दिवस कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आदि कर्मयोगी अभियान रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की थी यह आदिवासी समुदाय के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है आगे उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए जरूरी है कि इसकी सतत् मॉनिटरिंग की जाए। तीसरे दिवस समापन अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष सत्य लता आनंद मिरी ने कहा कि इस कार्यक्रम में अब योजनाएं धरातल पर बनेगी और इसका क्रियान्वयन के लिए जन समुदाय भी आगे आएंगे उन्होंने बताया की धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत जनजाति गौरव वर्ष के एक भाग के रूप में आदि कर्म योगी अभियान के लिए रणनीति बनाई गई जिसमें जनजाति समुदायों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा गया।जांजगीर चांपा जिले में इस अभियान की सफल क्रियान्वयन के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य योजना तैयार की जा रही है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अक्षय कुमार कंवर ने बताया कि जिले में आदि कर्मयोगी अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा।इसके अंतर्गत 21 ग्रामों को शामिल किया गया है जिनमें बलौदा विकासखंड के कुदरी,करमा,छीतापाली, केराकछार,कंण्ड्रा,सतीगुड़ी,नवागांव,रैनपुर,नवागढ़ विकासखंड के गाडा पाली,करमंदी,अकलतरा विकासखंड कटघरी,परसाही (नाला)महमदपुर,बाना, सराईपाली,बम्हनीडीह विकासखंड के पोड़ीकला, नवागांव,पूछेली एवं खपरीडीह है।राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स डीएमटी आदिवासी विकास विभाग आशीष पांडे,महिला एवं बाल विकास विभाग गजेंद्र सिंह जायसवाल,वन विभाग सुखदेव प्रसाद राठिया,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नमित कोसरिया,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉक्टर अमित गिरी,शिक्षा विभाग दिनेश कुमार सोनवान एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग रेशम लाल नामदेव सहित जिला पंचायत अध्यक्ष सत्य लता आनंद मिरी व जिला पंचायत सदस्य एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व अन्य मौजूद थे।प्रशिक्षण के पश्चात दूसरे क्रम में आदि सहयोगी की टीम बनाने के लिए कहा गया।जिसमें शिक्षक,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,चिकित्सक,युवा नेता,सामाजिक मुखिया आदि जो ग्राम स्तर पर योजना क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे।तीसरे क्रम में आदि साथी वह हितग्राही जिन्हें योजना का सीधा लाभ दिया जाना है बताया गया। सभी विकासखंड के आदि कर्मयोगी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अक्षय कुमार कंवर ने सभी को शपथ दिलाई।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सदस्य मास्टर ट्रेनर्स सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।




