रासेयो इकाई सुखरीकला के स्वयंसेवको ने छः दिवसीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर में हुए शामिल

नशा मुक्ति रैली मे प्रतिकात्मक शव यात्रा निकालकर जगह जगह नशा का शव किए दफन
स्वयंसेवको ने गौ हत्या तथा मांसाहार का त्याग की ली शपथ
पर्यावरण संरक्षण व जल संवर्धन का आयोजन किया
चांपा। राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई सुखरीकला के स्वयंसेवको ने रासेयो कार्यक्रम अधिकारी आरके राठौर के विशेष मार्गदर्शन तथा संस्था प्रमुख प्राचार्य बीएल चौधरी के कुशल संरक्षण मे विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित छः दिवसीय आवासीय “व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर ” (16 मई से 21 मई तक ) मे सशक्त भागीदारी का निर्वहन करते हुए नशा मुक्ति जनजागरण रैली एवं प्रतीकात्मक शव यात्रा का आयोजन करते हुए गायत्री शक्ति पीठ कोरबा से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक बुधवारी बाजार से टीपी नगर से वापस मुलतः गायत्री शक्ति पीठ वापस लौटे। नशा मुक्ति रैली मे सुखरीकला के स्वयंसेवको ने नशा के दुष्परिणामो को बताते हुए प्रतीकात्मक शव यात्रा मे मुर्दे (बनावटी लाश) का शव यात्रा मे स्वयंसेवक आर्यन टंडन, विकेश मन्नेवार, पियुष बैरागी, रघुवीर कंवर ने कंधा देते हुए शव यात्रा निकालकर प्रतीकात्मक शव का दफन करते हुए जगह जगह नशा का पुतला दहन किया गया ।नशा का नाश करने का आह्वान किया गया। छः दिवसीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर मे रोसेयो स्वयंसेवको ने कर्तव्य के सजगता,अनुशासन, समाज के प्रति समर्पित, विनम्रता, सदाचार,पर्यावरण संरक्षण, आत्मविश्वास, निरंतर परिश्रम, स्वास्थ्य जगरूकता, योग प्राणायाम, का दैनिक दिनचर्या मे शामिल रहा। उक्त शिविर मे जिले के पांचो विकास खण्ड से लगभग दो सौ युवाओ और स्वयंसेवको ने भाग लेकर शिविर को सफल बनाने मे सक्रिय सहयोग कर रहे। शिविर मे मुख्य रूप से युवा प्रकोष्ठ संयोजक रमाकांत साहू, सहसंयोजक टेक राम यादव, डाॅ कुंती साहू भिलाई शांतासाहू , नंद कुमार पटेल, चेमन लाल साहू, पुरूषोत्तम पटेल पूर्व प्राचार्य तुमान, आरके राठौर रासेयो कार्यक्रम अधिकारी सुखरीकला, राजकुमार देवांगन, श्रीमति कल्याणी सिंह, मुकेश कुमार, विजेन्द्र यादव सहित 93 वर्षीय मुकुन्दपुर निवासी तिरथ सिंह कंवर गुरूजी सेवानिवृत्त शिक्षक का सराहनीय सहयोग मिल रहा। उक्त आवासीय शिविर मे सुखरीकला के आर्यन टंडन,उमेश तांब्रे, विकेश मन्नेवार, ओमकिशन मन्नेवार, खोमंत मन्नेवार, पियुष बैरागी, अखिल मन्नेवार, लक्की यादव, धनेशवर मरावी, रघुवीर सिंह कंवर, विक्रम बरेठ, निलेश बरेठ, मनीष बरेठ, मनीष साहू, जयंत यादव, टिअंकल नेताम, हेमंत मन्नेवार सहित 95स्वयं सेवक तथा 105 छात्राओ का भागीदारी मिल रहा है। उक्त आवासीय शिविर मे प्रतिदिन सुबह शाम नास्ता तथा दोपहर तथा रात्रि मे भोजन का व्यस्था तथा संगीत तथा चलचित्र का आयोजन शिविर संयोजक के द्वारा रखा गया। प्रातःकालीन योग -प्राणायाम योगासन ,व्यायाम,खेल कुद तथा संस्कार चरित्र निर्माण पर गोषठी की गतिविधि प्रतिदिन आयोजित किये।
बॉक्स में
शिविर का समापन आज
उक्त शिविर का समापन आज 21 मई, दिन गुरूवार 11बजे जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा टीपी उपाध्याय एवं वार्ड पार्षद नरेंद्र देवांगन के गरिमामय उपस्थिती मे सम्पन्न किया जायेगा।




