Uncategorized

जिला स्तर पर भावना देवांगन ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए प्राप्त किया दूसरा स्थान

जिला प्रशासन ने महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का किया था आयोजन

जांजगीर-चांपा। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय सुपर गर्ल कार्यक्रम का आयोजन जांजगीर के आडोटोरियम में किया गया। इसमें ब्लाक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर दिया गया। इसमें विभिन्न छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इसी कड़ी में चांपा के रानी लक्ष्मी बाई कन्या स्कूल में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत छात्रा भावना देवांगन सुंदर गीत की प्रस्तुति देते हुए सबका मन मोह लिया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सुपर गर्ल बनी भावना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए अतिथियों के हाथों छात्रा को सम्मानित किया गया।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला प्रशासन के अभिनव पहल पर सुपर गर्ल शीर्षक पर विभिन्न स्तरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं का विभिन्न विधा एकल नृत्य ,एकल गायन ,एकल चित्रकला , भाषण , वाद निवाद , वाघयंत्र एवं कविता पाठ पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें जांजगीर चाम्पा जिला के प्रायः सभी स्कूल के चयनित छात्राओं ने भाग लिया था। इसके पूर्व ब्लॉक स्तरीय बम्हनीडीह में प्रतियोगिता हुई, जिसमें चांपा के रानी लक्ष्मी बाई कन्या स्कूल में अध्ययन कक्षा आठवीं की छात्रा भावना देवांगन ने एकल गायन में भाग लेकर बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी थी। इसकी सराहना करते हुए निर्णयकों ने भावना की प्रतिभा का सम्मान किया और उसे प्रथम स्थान प्रदान किया गया था। इसके साथ ही भावना देवांगन को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। बीते 7 मार्च को विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में जांजगीर के आडोटोरियम में जिला स्तरीय सुपर गर्ल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न छात्राओं के साथ भावना देवांगन को भी अवसर मिला। भावना नन्हीं सी चिड़िया गीत की बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुति देते हुए सबका मन मोह लिया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सुपर गर्ल बनी भावना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए अतिथियों के हाथों छात्रा को सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर भावना देवांगन को स्कूल परिवार के साथ-साथ माता-पिता, गुरुजन और ईस्ट मित्रों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button