Uncategorized

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी पहुंचकर नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन एवं महिला कमांडो का गठन किया

गांव के 70 महिलाओं का महिला कमांडो टीम का गठन किया गया

गांव में रक्षा समिति का भी गठन किया गया*

जिसको टोपी, सीटी भी वितरण किया गया

कार्यक्रम के दौरान नशापान के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में भी लोगों को जागरुक किया गया

जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एवं लोगों को जागरुक करने के लिए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)  के निर्देशन में जिले में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
इसी क्रम में*पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 06.09.2025 को थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी पहुंचकर जन संवाद किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगो से आग्रह किया कि क्षेत्र में यदि किसी प्रकार से संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी मिलती है, या अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है, क्षेत्र में कोई अवैध शराब बेचता हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि जनता की भागीदारी से ही अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन से लोगों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और लोगों ने पुलिस प्रशासन के इस पहल की सराहना की।
उपरोक्त कार्यक्रम में निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button