Uncategorized

हमर पुलिस हमर संग जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत नवागढ़ पुलिस द्वारा थाना नवागढ़ क्षेत्र के शासकीय महाविद्यालय में सामुदायिक पुलिसिंग का अयोजन किया गया

उपस्थित लोगो को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में दी गई जानकारी

घरेलु हिंसा, बाल विवाह, हमर बेटी हमर मान एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में दी गई जानकारी

उपस्थित लोगो को यातायात पुलिस जांजगीर- चाम्पा द्वारा सड़क दुर्घटनाओ को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए शराब पीकर वाहन नही चलाने, हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, तीन सवारी बैठकर मोटर सायकल नही चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने

सड़क दुर्घटनाओं में घायलो को तत्काल उचित उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा कर मदद करने हेतु अपिल किया गया

नवीन कानून के संबंध में भी लोगो को दी गई विस्तृत जानकारी
वर्तमान समय पर बढ़ते अपराधों को दृष्टिगत् रखते हुयें लोगो को जागरूक करने के लिए श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर – चाम्पा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लोगो को जागरूक करने के लिए हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 02.03.2024 को अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम  का आयोजन DSP अजाक श्री अनिल कुर्रे, निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ द्वारा नवागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत पंडित जवाहर लाल नेहरू शासकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सायबर सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, हमर बेटी हमर मान, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में तथा शराब पीकर वाहन नही चलाने, हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, तीन सवारी बैठकर मोटर सायकल नही चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जन जागरूकता के विभिन्न विडियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित लोगो को दिखाकर लोगो को जागरूक किया गया।
जिले के थाना क्षेत्र के सभी गांव में बीट सिस्टम बनाया गया है और गांव में दीवाल में पेंट से बिट अधिकारी एवम कर्मचारी तथा थाना प्रभारी का नाम मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। यदि गांव में किसी व्यक्ति के द्वारा जुआ, सट्टा खिलाता है तो तथा अवैध शराब बिक्री करता हो या अन्य कोई असामाजिक बिक्तियो के द्वारा  गलत काम करता है जिसकी सूचना देने हेतु अपील की गई।
उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन में निरी. भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, उपनिरी.  लालन पटेल यातायात, प्रधान आर. विवेक सिंह सायबर सेल, महिला प्रधान आरक्षक एनुका तिर्की महिला सेल का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button