Uncategorized

श्री बालाजी मंदिर अभनपुर में दर्शन पूजन के लिए उपस्थित हुए राजेश्री महन्त जी

महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज श्री दूधाधारी मठ के नगर अभनपुर बाड़ा में स्थित श्री स्वामी बालाजी भगवान के दर्शन के लिए उपस्थित हुए। पूजा अर्चना करके उन्होंने नगर से आए हुए  नागरिकों से सौजन्य भेंट मुलाकात की । इस अवसर पर विशेष रूप से श्री बालाजी सत्संग समिति की माताओं ने मंदिर पहुंचकर पूज्य महाराज जी से सौजन्य भेंट मुलाकात करके होली की शुभकामनाएं देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। राजेश्री महन्त जी महाराज ने भी उन्हें होली की बधाई दी एवं महिला सत्संग समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी नियमित नगर में प्रभात फेरी निकालती हैं साथ ही साथ प्रतिदिन आप लोगों के द्वारा इस मंदिर में रामायण गायन किया जाता है यह परम पुण्य का कार्य है। आप सभी इसी तरह से भगवत भक्ति में निरंतर चलती रहें और अपने परिवार, नगर तथा कुल का नाम रोशन करें यही श्री बालाजी भगवान से प्रार्थना है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को मालपुआ, मिष्ठान एवं फल का श्री स्वामी बालाजी भगवान का भोग लगा हुआ प्रसाद प्रदान किया। इस अवसर पर विशेष रूप से मंदिर के पुजारी राम पांडे, मुरारी वैष्णव, शरण साहू, धनेंद्र मुंशी, पार्षद डोमार साहू, सत्यनारायण सिंन्हा, गोपाल साहू, लक्ष्मण साहू, बलदेव साहू, टिकेंद्र सिन्हा, तारा साहू, लक्ष्मी साहू, जानकी साहू, लालजी बारले मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button