Uncategorized

छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ की कार्यसमिति बैठक संपन्न, सदस्यता विस्तार और कर्मचारियों की समस्याओं पर बनी रणनीति


छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ की कार्यसमिति की बैठक रविवार को संगठन कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
बैठक के दौरान रायगढ़ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे श्री सुदेश जायसवाल, जो मुख्य अभियंता कार्यालय रायगढ़ में सेक्शन ऑफिसर के पद पर पदस्थ थे, उनके 30 अप्रैल को अर्धवार्षिक आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त होने पर संगठन की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें बुके, नारियल एवं अंगवस्त्र भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यसमिति में वर्ष 2026 के लिए सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रायगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत एक टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर प्रवास करने की रणनीति बनाई गई।
बैठक में कर्मचारियों की क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर मुख्य अभियंता से चर्चा कर निराकरण कराने का निर्णय भी लिया गया। कर्मचारियों की पदोन्नति में हो रही देरी को गंभीर विषय बताते हुए कार्यसमिति ने तय किया कि इस संबंध में तीन दिवस के भीतर मुख्य अभियंता से बैठक कर चर्चा की जाएगी।
बैठक में महामंत्री प्रमोद कुर्रे ने महासंघ द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की जानकारी देते हुए सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में संगठन से जुड़े दिवंगत सदस्यों और उनके परिजनों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद बैठक का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button