पंडित राम सरकार पांडेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटरा के बच्चों ने शत प्रतिशत परिणाम लाकर शासकीय विद्यालयों में सबको चौकाया

विद्यालय के संरक्षक श्री राघवेन्द्र पांडेय जी ने कहा बाबूजी का सपना हुआ साकार
माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा कक्षा दसवीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम कल घोषित किए गए इस परीक्षा परिणाम में शासकीय स्कूलों के बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। जांजगीर जिले के ख्याति प्राप्त स्कूल पंडित राम सरकार पांडेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटरा के बच्चों ने शत प्रतिशत परिणाम कक्षा दसवीं और बारहवीं में लाकर सबको चौंका दिया। इन बच्चों ने इस प्रकार का परीक्षा परिणाम लाकर यह साबित किया कि, यदि शिक्षक और समाज दोनों मिलकर के बच्चों के हित में सोचे तो बच्चे भी बेहतर परिणाम लाने के लिए कटिबद्ध होते हैं। विद्यालय के संरक्षक श्री राघवेंद्र पांडे जी ने कहा कि मेरे बचपन में मेरे पिताजी सपना देखा करते थे की शिक्षा के द्वारा ही ग्राम का विकास संभव हो सकता है आज बच्चों ने पूरे प्रदेश में इस प्रकार का परीक्षा परिणाम देकर हम सबको गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्राचार्य श्री संदीप श्रीवास्तव जी का मानना है कि इस प्रकार के परीक्षा परिणाम की हमें आशा थी इस वर्ष सत्र के प्रारंभ से ही हम बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं बनाने में लगे हुए थे. राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता श्री अनुराग तिवारी ने कहा कि मेरी विषय हिंदी में शत प्रतिशत बच्चों ने सफलता प्राप्त की है इसका श्रेय पूरे विद्यालय परिवार, ग्राम के सरपंच विद्यालय के संरक्षक श्री राघवेंद्र पांडेय, पूर्व सरपंच राजू कश्यप,श्री छतराम कश्यप, विद्यालय के समस्त व्याख्याता बंधु एवं बालकों को जाता है जिन्होंने विद्यालय को आगे बढ़ाने में हमेशा हम सभी को सहयोग प्रदान किया है। विद्यालय में भौतिक विज्ञान विषय के व्याख्याता श्री महावीर विजर्सन ने कहा कि हमारे विद्यालय के पांच बच्चों ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है यह वे बच्चे हैं जो अभाव में रहकर भी अपने आप को साबित करने में सफल रहे हैं। विद्यालय में अंग्रेजी विभाग के व्याख्याता उमेश चौबे जी का मानना है कि हम और बेहतर करने के लिए तैयार हैं हमने साबित किया है कि सरकारी विद्यालय के बच्चे भी शत प्रतिशत परिणाम दे सकते हैं। कक्षा 12वीं की कला विभाग की छात्रा संतोषी कुमारी ने कहा कि आज मुझे जो परीक्षा परिणाम प्राप्त हुआ है उसमें सबसे बड़ा योगदान माता-पिता के बाद विद्यालय के शिक्षकों एवं प्राचार्य का है जिनके दिशा निर्देश में मैं बहुत अच्छी तैयारी की इसका परिणाम भी मुझे प्राप्त हुआ है। विद्यालय में गणित विज्ञान की व्याख्याता श्रीमती काजल कहरा ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। विद्यालय में वरिष्ठ व्याख्याता श्री लोकपाल सिंह एवं श्री कमल किशोर कौशिक एवम अवधेश शर्मा जी ने बच्चों की इस सफलता पर उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि बच्चे शुरू से अपने लक्ष्य में लगे हुए थे इसी कारण उन्हें सफलता प्राप्त हुई। विद्यालय में रसायन विज्ञान के व्याख्याता श्री मकरम कमलाकर ने बच्चों की इस सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक श्री सुरेश कुमार हंस जी ने भी बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। विद्यालय में जन भागीदारी विकास समिति के अध्यक्ष श्री देवी प्रसाद निर्मलकर एवं भूतपूर्व सरपंच श्री राजू कश्यप ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों और बच्चों को ढेर सारी बधाई दी है और कहा है कि शिक्षा के द्वारा ही आज हमारे ग्राम का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हो रहा है इसके लिए शिक्षक और छात्र दोनों को शुभकामनाएं। इस प्रकार से हम देखते हैं कि शिक्षा के लिए समाज और शिक्षकों दोनों का सामने आना आवश्यक है तभी शिक्षा को नई दिशा और दशा प्राप्त हो सकती है। आवश्यकता कुटरा जैसे विद्यालय को आगे लाने की है जिससे शिक्षा का समुचित विकास हो सके।




