Uncategorized

जांजगीर केंद्र ने मनाया कर्मा जयंती

जांजगीर।परिक्षेत्र साहू संघ जांजगीर द्वारा कर्मा जयंती का आयोजन भक्त माता कर्मा सामुदायिक भवन जांजगीर में आयोजित की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायण प्रसाद साहु नगर संरक्षक,अध्यक्षता जे.सी.साहू केंद्र अध्यक्ष,विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष रामकुमार साहू,नगर उपाध्यक्ष रामरतन साहू,काशी साहू रहे।सर्वप्रथम माता कर्मा की पूजा अर्चना की गई और माता जी को खिचड़ी का भोग लगाया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन बोधी राम साहू जिला सयोजक साहित्य प्रकोष्ठ ने किया।माता कर्मा हमारे साहू समाज के आराध्य देवी है  उनका आशीष हमारे समाज पर सदा बनी रहे,उनके बताए मार्गो का हम सभी अनुसरण कर नेक रास्ते पर चलते रहे,सफलता अवश्य मिलेगी।उक्त उदगार मुख्य अतिथि और कार्यक्रम अध्यक्ष ने व्यक्त की।स्वागत गीत श्रीमति चमेली साहू ने प्रस्तुत की।कोषाध्यक्ष केशव साहू ने प्रेरणा गीत से कार्यक्रम को उत्साह पूर्ण बनाया। इस दौरान सुशील साहू नगर संगठन सचिव,भागवत साहू,नेहरू साहू,अमरीका साहू,प्रभा साहू,भूमि साहू,शुभी साहू,प्रियंका साहू,आयुष साहू,प्रेक्षा साहू, रोली साहू,झरोखा साहू,यामिनी साहू सहित अधिसंख्य उपस्थित रहे।आभार प्रदर्शन श्रीमति चमेली साहू ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button