दीप यज्ञ व सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

जांजगीर। जिला महिला पतंजलि योग समिति द्वारा शारदा मंदिर परिसर में 1जनवरी को गायत्री मंत्रोच्चार के साथ दीप यज्ञ कर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिला महिला प्रभारी श्रीमति मनीषा गोपाल ने कहा दीप यज्ञ से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
जिला महामंत्री श्रीमति चमेली साहू के नेतृत्व में सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन हुआ तथा उनके द्वारा राम आयेंगे आयेंगे राम आयेंगे गीत की प्रस्तुति ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।तथा समिति के महिलाओ ने आगामी 22 जनवरी को श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में राम लला के विराजित होने पर विराट रूप में स्वागत उत्सव के लिए अक्षत पुष्प देकर निमंत्रण दिया गया। तथा 22जनवरी को अपने घरों में दीप जलाकर उत्सव मनाने का आग्रह किए।
कार्यक्रम में शारदा साहू संवाद प्रभारी,ममता यादव संगठन मंत्री,चंद्रकिरण सोनी मीडिया प्रभारी,प्रतिमा साहू जिला कार्यकारिणी सदस्य, आशा दुबे,विभा उपाध्याय पूजा गुप्ता,निशा मिश्रा,पुष्प गोपाल,सावित्री सराफ,मालती यादव,कुंती साहू, दीपश्री साहू, नम्रता शर्मा,अलका शर्मा, कु छबि साहू,सुष्मिता यादव,गरिमा गुप्ता,शकुंतला यादव, दिव्या यादव, श्रद्धा यादव ,ज्योति तिवारी,संगीता बरेठ सहित अधिसंख्य समिति के सदस्य हिस्सा लिए।