शिकसा प्रतिभाओं से भरा पूराहै.जायसवाल

जांजगीर।शिकक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा शिकसा दीपावली मिलन का आयोजन हरिराम जायसवाल
जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा जिला जांजगीर चांपा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।
सरस्वती वंदना .
श्रीमती तारा बन्छोर राजगीत हेमराज निषाद ने प्रस्तुत किया।शिकसा के संस्थापक संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन आस ने विविध प्रतिभाओं को जोड़े रखा है ,शिकसा प्रतिभाओं से भरा पूरा है छात्रों और शिक्षकों के उत्तरोत्तर प्रगति के लिए कार्य हो रहा है वर्तमान में प्रदेश महासचिव डॉ.बोधी राम साहू के संयोजन में शिकसा ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।उक्त उद्गार मुख्य अतिथि की आसंदी से डीएमसी जायसवाल ने व्यक्त की।दीपावली मिलन कार्यक्रम को संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन आस ने संबोधित करते हुए कहा शिकसा परिवार में अपनापन की भावना सदा बनी रहे सभी सफलता के मार्ग को अग्रसर हो।कार्यक्रम संयोजनकर्ता डॉ. बोधीराम साहू प्रदेश महासचिव ने कहा हमारा अकादमी रत्नों की खान है यहां शिक्षा कला व साहित्य के क्षेत्र में अनेकानेक उपलब्धियों से भरे पूरे है।कार्यक्रम प्रभारी विजय प्रधान ने सभी के प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा दीपावली मिलन में आनंद से मन गदगद हो रहा है।कार्यक्रम का सफल संचालन राधेश्याम कंवर प्रदेश संगठन मंत्री ने किया। मिलन समारोह में
हेमा चन्द्रवंशी, शकुंतला बंजारे, देवनारायण राज, रामलाल कोसले,
हेमराज निषाद, मोहित कुमार शर्मा, दिनेश कुमार दुबे, चन्द्रमणी चौहान,
रामकुमार पटेल,
डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव, रागिनी श्रीवास्तव, ओ.पी.कौशिक “रतनपुरिहा”,
लक्ष्मीनारायण क्षत्रिय, श्रीमति दुर्गा पाठक, शिवकुमार अंगारे, चेतन सिंह चौहान सहित शिक्षकों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर सब का मन मोह लिया।




