Uncategorized

अखिल भारतीय स्तर पर पेंशनर्स मनाएंगे मांग दिवस आज

अखिल भारतीय राज्य सरकारी  पेंशनर्स फेडरेशन  का आवाहन

पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का सौंपेंगे ज्ञापन

     छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर के थवाईत ने बताया कि    अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन फरीदाबाद नई दिल्ली के आव्हान पर छत्तीसगढ़ के   सभी जिलों में  दिनांक 21 अप्रैल 26 को अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया जायेगा ,
   इस  मांग दिवस के अवसर पर 12 सूत्रीय राष्ट्रीय मांग और 10 सूत्रीय राज्य स्तर की मांग पत्र का ज्ञापन  जिला मुख्यालयों में जिले के कलेक्टर के माध्यम से  महामहिम राष्ट्रपति, मान. प्रधान मंत्री जी , प्प्रदेश के महामहिम राज्यपाल और मान मुख्य मंत्री जी को  सौंपेंगे ।
       राज्य स्तर की प्रमुख मांगों में केन्द्रीय दर पर जनवरी 26 से 2 प्रतिशत मंहगाई राहत देने, राज्य पुनर्गठन की धारा 49.6 की आड़ में
सहमति प्रथा बंद करने, पेंशनरों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा लागू करने, वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व की  तरह रेल यात्रा में रियायत लागू करने आदि प्रमुख मांगें शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button