युवा सरपंच पंकज मिरी की पहल से बदली बम्हनी की तस्वीर

सीसी रोड निर्माण से गांव में विकास को मिली नई रफ्तार
अकलतरा
ग्राम पंचायत बम्हनी में युवा सरपंच पंकज मिरी के नेतृत्व में विकास कार्यों की नई तस्वीर देखने को मिल रही है। गांव के विभिन्न मोहल्लों में सीसी रोड निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने लगी है। गांव में तेजी से हो रहे विकास कार्यों से बम्हनी अब एक अलग पहचान बनाता नजर आ रहा है।
सरपंच पंकज मिरी की दूरदर्शी सोच और सक्रिय कार्यशैली के चलते ग्राम पंचायत में लगातार निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। सामुदायिक भवन अंबेडकर चौक से लेकर बम्हनी गांव के गुड़ी चौक एवं मंचगली चौक तक लगभग दस-दस लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य कराया गया है। इसके अलावा गांव के कई मोहल्लों में सीसी रोड बिछाए जाने से विकास की रफ्तार और तेज हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार गांव को एक पढ़ा-लिखा और युवा सरपंच मिला है, जिसने विकास को प्राथमिकता देते हुए पंचायत को नई दिशा देने का कार्य किया है। युवा नेतृत्व के रूप में पंकज मिरी ने कम समय में ही अपनी अलग पहचान बनाई है।
ग्राम पंचायत में उपसरपंच सहित सभी पंचगणों की सामुदायिक सहभागिता से विकास कार्यों को गति मिल रही है। पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रियता और ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम बम्हनी अब आकर्षक और व्यवस्थित रूप में नजर आने लगा है।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में भी इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे और बम्हनी पंचायत क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।




