शिवरीनारायण महानदी रामघाट में 6 लाख 40 हजार मछली बिज डाला गया

छ. ग.शासन सहायक संचालक मछली पालन जांजगीर चांपा द्वारा विभागीय योजना अंतर्गत शिवरीनारायण एनिकट बैराज महानदी के रामघाट में मछली बिज का संचयन शुक्रवार को किया गया मत्स्य विभाग द्वारा 6 लाख 40 हजार मछली के बीज को महानदी में डाला गया इस अवसर अनीता भारद्वाज सहायक मत्स्य अधिकारी नवागढ़ जांजगीर चांपा धनी जंघेल सहायक मत्स्य अधिकारी रायगढ़ संचनालय प्रतिनिधि, संजीव सिंह मत्स्य निरीक्षक बलौदा सहायक संचालक प्रतिनिधि जांजगीर चांपा उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री मत्स्य संचय योजना के तहत महानदी में मछली बीज छोड़ा गया जिससे आसपास के मछुवारा लाभान्वित होंगे।
अलग अलग प्रजाति के मछली रोहू , कतला ,मिरिकल जिसे 2 ट्रक में 8 बड़े बॉक्स में लाया गया था जिसे महानदी में डाला गया इस अवसर पर सैकड़ों लोग मौजूद थे नवागढ़ मत्स्य निरीक्षक अनीता भारद्वाज ने बताया की नगर में पांचवी बार मछली बीज महानदी में डाला गया है इससे पूर्व रामघाट में 1 बार और तीन बार रपटा घाट में इसके बाद पुनः रामघाट में पांचवी बार बिज डाला गया जिससे आने वाले दिनों में ये मछलियां बड़ी होगी जिसके बाद सभी मछुवारो को लाभ मिलेगा
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजनी मनोज तिवारी ने बताया की शासन द्वारा मछुवारों के लाभ को ध्यान में रखकर मछली बिज महानदी में डाला गया जिसे केवट निषाद समाज सहित अनेक समाज के मछूवारा को लाभ मिलेगा इस दौरान ,पार्षद पिंटू भट्ट,पूर्व पार्षद दामोदर ठाकुर ,सुधांशु तिवारी,आनंद खंडेलिया ,केवट मत्स्य उद्योग सहकारी समिति मर्यादित शिवरीनारायण के अध्यक्ष डॉक्टर मनहरण केवट,सदस्य युवा समाजसेवी उग्रेश्वर गोपाल केवट,अजय कुमार,शैलेश केवट,भागवत केवट,खूबचंद केवट, बहादुर केवट,रमेश केवट, सहित अनेक मछुवारा उपस्थित थे।