Uncategorized

छग कुष्ठ कर्मचारी संघ का कार्यकारिणी घोषित
वीरेंद्र नामदेव,आर के थवाईत और चिलमवार मुख्य सलाहकार बनाए गए

     रायपुर जांजगीर छत्तीसगढ़। कुष्ठ सेवाएं कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष चितरंजन साहा ने अपनी सम्पूर्ण कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में उन्होने वरिष्ठ कर्मचारी नेता वीरेन्द्र नामदेव रायपुर को संघ का प्रमुख सलाहकार बनाया है। साथ ही जांजगीर से आर के थवाईत तथा एस के चिलमवार रायपुर को भी प्रमुख सलाहकार के दायित्व में रखा है।

अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष अविनाश शर्मा बिलासपुर, उपप्रांताध्यक्ष संतोष चौहान राजनांदगांव तथा हरनारायण चंद्राकर जशपुर, महामंत्री छबी सिंह गरियाबंद और ए के बघेल कांकेर, कोषाध्यक्ष भरत लाल साहू रायपुर, सचिव फागू राम साहू रायपुर, संगठन सचिव सतीश तिवारी रायपुर, प्रचार सचिव सुनील गुप्ता दुर्ग बनाएं गए हैं।

संघ में संभागीय अध्यक्ष हेतु रायपुर में अरुण शुक्ला महासमुंद, बिलासपुर संभाग में रवि पटेल रायगढ़, सरगुजा संभाग में एस पी गौतम बैकुंठपुर, बस्तर संभाग में आर टी माली जगदलपुर, दुर्ग संभाग में ज़ाकिर खान सपजाई दुर्ग को जवाबदारी दी गई है।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ए के चेलक रायपुर,आर पी कौशिक सरगुजा, ओ पी सिन्हा धमतरी, आर डी रात्रे नारायणपुर, एल के सोनी कोंडागांव, एल के घोष दंतेवाड़ा,एल पी सिन्हा बेमेतरा, डी के पटेल बलोदाबाजार को कार्यसमिति में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button