Uncategorized

शैक्षिक समन्वयको का बैठक सम्पन्न

विकासखंड स्तरीय समस्याओं को लेकर समस्त शैक्षिक समन्वयक बम्हनीडीह का बैठक दिनांक 07/10/2025 को शाम 4 बजे शिक्षक सदन बम्हनीडीह में आयोजित हुआ जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि संकुल शैक्षिक समन्वयकों के विभिन्न समस्याओं एवं मांगो को लेकर बी आर सी एवं बी ई ओ कार्यालय में ज्ञापन दिया जावेगा।

ज्ञात हो कि शिक्षा विभाग में अनेक योजनाएं संचालित है। साथ ही अन्य विभाग के कार्य भी समन्वयक को दिया जा रहा है।  एक तरफ गिरदावरी करने के लिए ड्यूटी, बी एल ओ कार्य, उल्लास साक्षर भारत कार्यक्रम मे नोडल,दूसरी तरफ शिक्षा गुणवत्ता के लिए अंकेक्षण होना है। साथ ही खेल महोत्सव में पंजीयन कराने व आनलाइन कार्य का भी दबाव है।जबकि समन्वयक को 4 दिन अध्यापन कार्य एवं दो दिवस अकादमिक कार्य को कहा जा रहा है। उसके बाद भी शैक्षिक समन्वयक को हर कार्य के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। जिसका उपस्थित समन्वयकों ने कड़ा विरोध करते हुए। विभिन्न समस्याओं व मांगो के संबंध में

दिनांक 09/10/2025 को संकुल समन्वयक विकासखंड बम्हनीडीह द्वारा बी आर सी एवं बी ई ओ कार्यालय बम्हनीडीह में ज्ञापन दिया जायेगा। विकासखंड स्तर पर ज्ञापन देने के बाद उक्त तिथि को ही जिला में ज्ञापन देने के लिए तिथि का निर्धारण करते हुए विभिन्न समस्यों व मांगो के संबंध में कलेक्टर महोदय, जिला शिक्षा अधिकारी, एवं जिला समग्र शिक्षा कार्यालय को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराने हेतु निर्णय लिया गया।आज के बैठक में लखन लाल कश्यप,परमेश्वर राठौर ,मोहन यादव,संतराम साहू, ललित मनहर, उमेश तेम्बूलकर,शैलेन्द तिवारी,विकेश केशरवानी,गोपाल जायसवाल, शरद चतुर्वेदी,विश्वनाथ कश्यप, धीरज तम्बोली,टिकेश्वर कौशिक, राजेश कंवर, भूपेंद्र कश्यप, अशोक देवांगन, भूषण देवांगन, दीपक सिदार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button