लीनेस क्लब चांपा द्वारा बरपाली चौक में निःशुल्क पेयजल प्याऊ केंद्र का शुभारंभ

‘तपती गर्मी में राहगीरों को मिलेगा राहत का शीतल जल
चांपा।भीषण गर्मी में तपती सड़कों से गुजरते राहगीरों, श्रमिकों एवं नागरिकों के लिए जल सेवा को सर्वोच्च सेवा मानते हुए समाज सेवा में अग्रणी संस्थान लीनेस क्लब चांपा ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कदम उठाया है। क्लब द्वारा बरपाली चौक में एक निःशुल्क पेयजल प्याऊ केंद्र का शुभारंभ किया गया, जो आमजन को शुद्ध और शीतल जल उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाएगा।
इस अवसर पर एरिया ऑफिसर-2 लीनेस अणिमा प्रसाद ने कहा-
“जल सेवा सबसे बड़ा धर्म है। तपती दोपहरी में एक घूंट ठंडा पानी जीवनदायिनी बन जाता है। यह प्याऊ सेवा क्लब की मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”
पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस चित्रलेखा चंदेल ने कहा-
“जल सेवा ही जीवन सेवा है। हमारे क्लब की सभी सक्रिय बहनों का यह संयुक्त एवं अनुकरणीय प्रयास है कि हर प्यासे ज़रूरतमंद को स्वच्छ और शीतल जल मिल सके।”
डॉ. शरद बिरथरे, पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, ने कहा-
“पेयजल सेवा सार्वजनिक स्थलों की सबसे ज़रूरी आवश्यकताओं में से एक है। लीनेस क्लब चांपा का यह प्रयास वास्तव में प्रशंसनीय और अनुकरणीय है।”
श्रीमती संगीता अग्रवाल, पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, ने अपने उद्गार में कहा-
“गर्मी में जल सेवा शारीरिक राहत से कहीं अधिक मानसिक और सामाजिक सुकून प्रदान करती है। यह कार्य नारीशक्ति की जागरूक नेतृत्व क्षमता का उदाहरण है।”
क्लब अध्यक्ष लीनेस कल्याणी केसरवानी ने कहा-
“हमारा उद्देश्य सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक प्रभाव छोड़ना है। भविष्य में अन्य स्थानों पर भी ऐसी पेयजल सेवाएं आरंभ करने की योजना है।”
क्लब सचिव ममता अग्रवाल ने कहा-
“गर्मी में जल सेवा का कार्य न केवल राहगीरों को राहत देगा, बल्कि लोगों को समाज सेवा के लिए प्रेरित भी करेगा। लीनेस क्लब ने जनहित को ध्यान में रखते हुए इस पुण्य कार्य का शुभारंभ किया है।”
कोषाध्यक्ष डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी ने कहा-
“आज के समय में जब जल संकट बढ़ता जा रहा है और भीषण गर्मी में राहगीर पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं, ऐसे समय में प्याऊ केंद्र का शुभारंभ कर हम सब हर्षित एवं गर्वित महसूस कर रहे हैं। यह प्याऊ लोगों की प्यास बुझाने में सार्थक सिद्ध होगा। यह केवल पानी नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक बनेगा।”
कार्यक्रम का सफल संचालन कोषाध्यक्ष डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी ने किया, जबकि सचिव लीनेस ममता अग्रवाल ने उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्लब की सक्रिय सदस्याएं—गीता मोदी, रज्जी भाटिया, संगीता तिवारी, वीणा साहू, निर्मला अग्रवाल, डॉ. इन्दु साधवानी, डॉ. धनेश्वरी जागृति, श्रीमती जायसवाल, संजू अग्रवाल सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
उक्ताशय की जानकारी क्लब के कोषाध्यक्ष डॉ कुमुदिनी द्विवेदी ने दी हैं।




