Uncategorized

प्रधान पाठक (प्राथमिक  पद पर पदोन्नति हेतु  काउंसलिंग 7 मई को

जांजगीर।शिक्षक मोर्चा जिला जांजगीर-चांपा की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी ने रिक्त  प्राथमिक प्रधानपाठक के 54 पदों पर  आदेश
जारी किया है।
दिनांक 01.04.2024 की स्थिति में सहायक शिक्षक एल.बी. की अंतिम वरिष्ठता सूची के आधार पर वरिष्ठता क्रमांक 01 से 117 तक के शिक्षकों को विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के पश्चात प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक पद पर पदोन्नत किया जा चुका है।अब वरिष्ठता क्रमांक 118 से 170 तक के 54 सहायक शिक्षकों को पदोन्नति के लिए दिनांक 07 मई 2025 को काउंसलिंग के माध्यम से चयनित किया जाएगा। इस संबंध में पात्र एवं अपात्र शिक्षकों की सूची संबंधित विकासखंडों को प्रेषित की जा चुकी है।
काउंसलिंग प्रक्रिया जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जांजगीर में संपन्न होगी। सभी संबंधित शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि को अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

         यह निर्णय शिक्षक मोर्चा जांजगीर-चांपा की मांग एवं विभागीय प्रक्रिया के अनुरूप लिया गया है, जिससे योग्य शिक्षकों को समयबद्ध पदोन्नति का लाभ मिल सके।
जिला शिक्षा अधिकारी  अश्वनी भारद्वाज को ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास सिंह, टीचर्स एसोसिएशन  के जिला सचिव डॉ.बोधीराम साहू, शालेय शिक्षक संघ के जिला सचिव योगेंद्र शुक्ला,विजय प्रधान, रितेश गोयल, धनंजय शुक्ला, सतीश स्वर्णकार, आशीष सिंह, शंकर यादव शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button