Uncategorized

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS का अनुकरणीय पहल

नव वर्ष में सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ रक्तदान शिविर के साथ जांजगीर के सी मार्ट परिसर में किया जाएगा

जिसमें जिले के सभी समाज के संगठनों के सदस्यों को रक्तदान शिविर एवं सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा

जिले के पुलिस जवान स्वयं करेंगे रक्तदान

कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने स्वयं पहुंचे पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार

पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

इसी क्रम में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा  कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ रक्तदान शिविर के आयोजन के साथ दिनांक 01.01.2026 को सुबह 10.00 बजे जांजगीर कचहरी चौक के सी मार्ट परिसर में किया जायेगा।

— थीम, जिले में इसकी शुरुवात रक्तदान करें किंतु सड़कों पर नहीं इस थीम के साथ की जाएगी। अर्थात व्यक्ति को अपना रक्त सड़क दुर्घटनाओं में व्यर्थ न गवांकर उसका सदुपयोग विपत्ति में, संकट में ग्रस्त व्यक्तियों की मदद करने में करना चाहिए।

इस अवसर पर जांजगीर पुलिस अपील करती हैं कि पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिक सभी बढ़- चढ़कर भाग ले और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश करे।

सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य

यातायात जागरूकता पर विशेष जोर देते हुए नागरिकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा का पालन करने तथा मोबाइल फोन का उपयोग वाहन चलाते समय न करने, साथ ही, नाबालिगों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button