जे.सी.साहू अध्यक्ष डॉ.बोधी राम साहू सचिव बने

जांजगीर।प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के निर्देशन में साहू संघ का चुनाव कार्य चल रहा है,उसी तारतम्य में परिक्षेत्र साहू संघ जांजगीर का पदाधिकारी चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी संजय साहू तहसील अध्यक्ष द्वारा संपन्न कराया गया।जिसमें निर्विरोध रूप से जे.सी.साहू अध्यक्ष,नारायण साहू संरक्षक,रामरतन साहू,श्रीमति चंद्रिका साहू उपाध्यक्ष, डॉ.बोधी राम साहू सचिव,श्रीमति गीता देवी साहू संगठन सचिव,केशव साहू कोषाध्यक्ष,नेहरू साहू संयुक्त सचिव,रामकुमार साहू प्रवक्ता,सुशील साहू सह सचिव,दिलीप साहू प्रचार सचिव,काशी साहू को प्रचार मंत्री का दायित्व दिया गया है।निर्विरोध नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा मुझे आप सभी ने पुनः अध्यक्ष का दायित्व दिया है आप सभी को विश्वास दिलाता हु कि सामाजिक हित में कार्य करते हुए विकास के हर आयामों को पदाधिकारियों से आपसी समन्वय से करते रहेंगे। इसी कारण प्रमुख पदों के अलावा अपने कार्यकारिणी के पदों का हमने विस्तार भी कर दिया है।इस दौरान बंशी साहू केंद्र अध्यक्ष पीसौद,इतवार साय, लाला साहू,चंद्रशेखर साहू,दुलेशर साहू,संतोष साहू सहित अधिसंख्य उपस्थित रहे।




