Uncategorized

विकास खंड बम्हनीडीह के सोनाईडीह में शान से फहराया गया तिरंगा


बिर्रा।देश की आजादी के अमृत महोत्सव 79 वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में ध्वजारोहण सरपंच संतनदास महंत,एसएमसी अध्यक्ष जीवन लाल यादव, उपसरपंच द्वारा ध्वजारोहण किया गया।राष्ट्रगान जन गण मन अधिनायक….गायन किया गया।इस अवसर पर प्रधानपाठक गणेश राम मन्नेवार,सरधा राम डडसेना,सेवानिवृत्त प्रधान पाठक एवं शिक्षक सहित पालक माताओं बच्चों गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में हर्षोल्लास गरिमा में शान से तिरंगा झंडा फहराया गया।सरपंच व जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष ने सभी को स्वतंत्रता दिवस पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह स्वतंत्रता हमारे महापुरुषों की देन है जहां हमें गुलामी की दास्तां से आजादी मिली है।
अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती, भारत माता एवं ऊँ के तैल चित्र पर दीप प्रजज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम का आभार सरधाराम डडसेना ने की।जिला मीडिया प्रभारी उमेश कुमार दुबे समग्र शिक्षा जांजगीर चांपा ने बताया कि विकास खंड बम्हनीडीह के विभिन्न ग्रामीण बैंक,पोस्ट आफिस,जलसंसाधन विभाग कार्यालय,बिजली आफिस सहित क्षेत्र के शासकीय अशासकीय संस्थाओं में ध्वजारोहण की जानकारी मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button