शिकसा द्वारा आया सावन झूम के का हुआ आयोजन

जांजगीर।शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वाराआया सावन झूम के कार्यक्रम का आयोजन
सावन मास के रिमझिम फुहारों के साथ गीत ,कविता,नृत्य का आनंद लेते हुए विजय लहरें जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।
सरस्वती वंदना
ओ.पी.कौशिक “रतनपुरिहा”,
राजगीत
चन्द्र कुमार चन्द्रा ने प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा शिकसा से जुड़कर शिक्षक साथियों ने अनेकानेक उपलब्धियां देखने को मिल रही है।बहुत अच्छे शब्दों का चयन कर गीत कविता की प्रस्तुति प्रशंसनीय है।इसका श्रेय इसके संस्थापक संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन आस को जाता है। सावन महीने के इस उत्सव भरे कार्यक्रम को संस्थापक संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन आस,प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल, प्रदेश महासचिव एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ.बोधीराम साहू,कार्यक्रम प्रभारी विजय प्रधान ने संबोधित करते हुए कहा इस तरह के आयोजनों से सांस्कृतिक दक्षता के साथ साथ बेझिझक हमारे शिक्षक साथी अपनी प्रस्तुति दे पा रहे है।साथ ही साथ ऐसे आयोजनों से कला में निखार आता है।साथ ही प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करने की हमारी परंपरा है।इस उत्सव कार्यक्रम में
चेतन सिंह चौहान, हेमा चन्द्रवंशी ,रागिनी श्रीवास्तव,
हरमन कुमार बघेल ,
रामकुमार पटेल,
डॉ शालिनी श्रीवास्तव,सान्वी श्रीवास्तव,
डॉ.प्रमोद कुमार आदित्य सेवानिवृत्त प्राचार्य लीलेश कुमार राजेश,
मदनलाल तोमर ,
रीता राज सिदार
,श्रीमति श्रीमती चन्द्रकला शर्मा ,मोहित कुमार शर्मा, श्रीमती शशिकला पाण्डेय
उच्च वर्ग शिक्षक, श्रीमति सुखमति चौहान, शुभी,विंध्यवासिनी पांडे ने अपनी प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम कवर एवं आभार प्रदर्शन विजय प्रधान ने किया।




