डॉ.बोधीराम साहू प्राइड ऑफ टीम अवॉर्ड से सम्मानित

जांजगीर।राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अंबेडकर भवन चांपा में महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जतिंदर पाल के सफल निर्देशन में आयोजित हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि कोशी प्रदेश नेपाल के पूर्व कानून मंत्री वल्लभ अधिकारी, डॉ.रणधीर कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो,गीता गौतम अंतरराष्ट्रीय समाज सेविका, डॉ .कांति खूंटे,महासमुंद डीईओ विजय कुमार लहरें सहित अतिथियो द्वारा शिक्षा,साहित्य,समाज सेवा व उत्कृष्ट मंच संचालक प्रतिभा,टीम भावना कार्य पर डॉ.बोधी राम साहू को प्राइड ऑफ टीम अवॉर्ड 2025 से स्मृति चिन्ह,प्रमाण पत्र, डायरी से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान इनके विलक्षण प्रतिभा,समाज सेवा की भावना,साहित्य सृजन, कला संस्कृति संवर्धन,टीम भावना कार्यों पर ,महनीय शोध कार्य,सुदीर्घ मानवाधिकार के उद्देश्यों को पूरा करने, समाज के प्रति समर्पण,प्रेरक व्यक्तित्व पर प्रदान किया गया है।ज्ञात हो कि ये इसके अलावा राज्य,राष्ट्रीय,अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लगभग 294 से भी अधिक सम्मानों से विभूषित हो चुके है।इनके सम्मानित होने पर डा.जतिंदर पाल,अमोलक सिंह,दिलीप साहू,कपिल नाथ साहू,विजय प्रधान,विष्णु अवतार,कुलवंत सिंह,डॉ .शिवनारायण देवांगन आस,राजेश सोनी,डा.राघवेंद्र राठौर, सुश्री लक्ष्मी करियारे,सूरज श्रीवास देवेंद्र बरेठ,विजय यादव,ज्योति कश्यप,चंद्र कुमार चन्द्रा, श्रीमति विद्या राठौर,केशव साहू, सहित प्रशंसकों ने प्रसन्नता जाहिर की है।




