सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

जांजगीर/शिव मंदिर परिसर में पवन सिंघानिया के जन्म दिन पर हनुमत की कृपा बनाए रखने के लिए सबके अंदर ओज तेज शक्ति प्रदान करने वाला सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।जिसमें श्री हरि महिला मानस मंडली जांजगीर को आमंत्रित किया गया था। जिसमें श्री हरि महिला मंडली के अध्यक्ष श्रीमति चमेली साहू की टीम ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ व हनुमत भजन कर कार्यक्रम स्थल को भक्ति मय वातावरण से ओतप्रोत कर दिया।समिति के अध्यक्ष चमेली साहू ने हारमोनियम पर भजन की अनोखी श्रृंखला पेश करते हुए सभी को भजन में झूमने के लिए मजबूर कर दी ।सुंदरकांड पाठ कर सुख समृद्धि की कामना वीर बजरंगी की कृपा सब पर बनी रहे इस भाव के साथ पाठ किया गया। पवन सिंघानिया को जन्म दिन की बधाई दी गई।इस दौरान श्रीमति चंद्रकिरण सोनी द्वारा रचित एक किरण आशा की सजल संग्रह पुस्तक का विमोचन पार्षद श्रीमति मनीषा गोपाल, पवन सिंघानिया,महिला मंडली अध्यक्ष श्रीमति चमेली साहू व समिति पदाधिकारियों के कर कमलों से हुआ। इस दौरान श्रीमति धन्नो सिंघानिया, ममता यादव, श्रीमति विभा उपाध्याय,श्रीमति सरोजनी साहू,श्रीमति शारदा साहू,आशा दुबे,मंजू सिंघानिया,दीपा सिंघानिया,श्यामा शर्मा,मोनिका सिंघानिया,किरण सिंघानिया,प्रमोद सिंघानिया,विजय सिंघानिया , श्रद्धा यादव,प्रियांशी,काव्या विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल रहे आयोजन कर्ता द्वारा मानस मंडली के अध्यक्ष श्रीमति चमेली साहू सहित उनके टीम को सम्मानित किया गया।




