Uncategorized

हायर सेकेंडरी चोरिया की छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोरिया  के वरिष्ठ व्याख्याता श्री अमृतलाल साहू ने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण सोनी व्याख्याता के प्रयास एवं कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण, संत गुरु घासीदास चिकित्सालय कात्रे नगर सोंठी चांपा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुश्री डॉक्टर नूपुर दवे MBBS गोल्ड मेडलिस्ट द्वारा किया गया ।विशेष सहयोग नर्स प्रगति गुप्ता, फार्मासिस्ट श्री लोकेश, टेक्नीशियन श्री भैरव साहू जी का रहा। इस अवसर पर  अपने उद्बबोधन में डाॅ. दवे जी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोरिया की अध्ययनरत छात्राओं को “मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान स्वच्छता,अनदेखी एवं उससे जुड़ी भ्रांतियां” इस विषय में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देते हुवे जागरूक किया।
डॉ.नुपुर जी ने बताया कि – ” मासिक धर्म कोई अपराध नहीं बल्कि एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है।पहले के जमाने में इस विषय पर कोई भी खुलकर बात नहीं करना चाहता था,आज भी गांव देहात की महिलाएं मासिक धर्म को लेकर भ्रांति में जी रही हैं,शिक्षा से ही समाज में समझ और जागरूकता आयेगी जिससे पुरानी परंपरागत सोच बदलेगी और यह अंधेरा दूर करने की जिम्मेदारी आप जैसे शिक्षित नई पीढ़ी के ऊपर है।”
  इस दौरान कई छात्राओं ने मासिक धर्म से संबंधित प्रश्न डॉ.नुपुर जी से किए जिनका उन्होंने समाधान किया,अपनी जिज्ञासाओं के संतोषप्रद जवाब सुन छात्राएं अभिभूत हुई तथा समस्त चिकित्सीय टीम का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य के. एस.राठिया जी द्वारा चिकित्सकीय टीम का स्वागत एवं सम्मान किया गया।विद्यालय में मुख्य रूप से  व्याख्याता श्री लक्ष्मी नारायण सोनी,श्री ललित शुक्ला, श्री फिरत सिंह कंवर , श्री अमृत लाल साहू, श्री भास्कर यादव, श्री पी पी देवांगन, श्री हेमंत खटकर, श्रीमती ज्योति बिंझवार, श्रीमती विभा साहू, श्री  जयनारायण राज, श्री बसंत गढेवाल, श्री नीलमणि देवांगन, श्री ताकेश्वर वैष्णव, श्री दिग्विजय पटेल समेत समस्त शिक्षकीय स्टॉफ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button