मासिक रामायण पाठ का हुआ शुभारंभ

जांजगीर।श्री हरि कीर्तन महिला मानस मंडली जांजगीर द्वारा पवित्र सावन मास में मासिक रामायण पाठ का आयोजन शारदा मंदिर गोपाल निवास में किया जा रहा है।रामायण पाठ का शुभारंभ शारदा मंदिर पुजारी पंडित राजकुमार मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।उन्होंने शुभारंभ अवसर पर कहा कि रामायण पाठ का आयोजन बहुत ही पुण्य का काम है,रामायण मर्यादा,संस्कार की सीख प्रदान करता है। श्री हरि रामायण मंडली अध्यक्ष श्रीमति चमेली साहू ने बताया कि पवित्र सावन मास में रामायण पाठ का आयोजन विगत 6 वर्षों से किया जा रहा है,रामायण हमें विनम्रता,धैर्य के साथ प्रेरणा प्रदान करता है।श्रीमति मनीषा गोपाल जिला महिला प्रभारी पतंजलि योग समिति ने कहा रामायण हमे संस्कार व आदर्शो की सीख देता है। यह आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों के सहयोग से पवित्र सावन मास में पूरे माह भर मासिक रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है, ,रामायण पाठ प्रत्येक दिवस शाम 5 बजे से प्रारंभ होकर हरि इच्छा तक आयोजित किया जा रहा है।जिसे यू ट्यूब में चमेली संकीर्तन पर लाइव घर बैठे श्रवण किया जा सकता है।सभी अधिकाधिक रूप से उपस्थित होकर रामायण रूपी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य के भागी बने।शुभारंभ अवसर पर श्रीमती पूजा गुप्ता,,दीपश्री साहू,श्रीमती साहू,विभा उपाध्याय,प्रतिमा साहू,नमिता गोपाल,पुष्पा गोपाल,छवि साहू,निष्ठा वैष्णव,संतोषी वैष्णव,निर्मला तिवारी,निशा मिश्रा,आशा दुबे,शारदा साहू,नम्रता शर्मा,अलका शर्मा,सविता बरेठ,नम्रता तिवारी,सारिका राठौर,अनीता,सावित्री सराफ,ममता यादव,शकुंतला यादव,मालती यादव, सहित महिला समिति के अधिसंख्य उपस्थित रहे।