Uncategorized

रूद्राक्ष महोत्सव कुबेरेश्वर धाम सिहोर पधारने का आग्रह किया प्रदीप मिश्रा जी ने

श्री दूधाधारी मठ रायपुर एवं श्री शिवरीनारायण मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज को कुबेरेश्वर धाम सीहोर पधारने का आग्रह अंतर्राष्ट्रीय शिव महापुराण कथा वाचक श्री प्रदीप मिश्रा जी महाराज ने किया। राजेश्री महन्त जी महाराज कांकेर छत्तीसगढ़ में आयोजित श्री शिव महापुराण की कथा श्रवण करने के लिए उपस्थित हुए थे। उल्लेखनीय है कि सीहोर में रुद्राक्ष महोत्सव 25 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक आयोजित है। जब भी श्री मिश्रा जी के शिव महापुराण की कथा का आयोजन छत्तीसगढ़ के किसी भी स्थान पर होता है तब राजेश्री महन्त जी महाराज एक न एक दिन समय निकालकर अवश्य ही उपस्थित होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button